|
पुणे में अप्रैल माह है बसत और ग्रीष्म ऋतु
का। हरियाली से लदे पेड़ों से झांकती सूर्य की
किरणें और फुदकते पक्षियों के गीतों की
मधुर ध्वनि…बीच-बीच में कोयल की पुकार
प्रफुल्लित भी करती है और प्रेरित भी…
पेड़ों की छाया, स्विमिंग पूल और विचरते साधकों
की सजगता गर्मी को भी एक गरिमा दे जाती है।
दो नई पुस्तकें - My Way: The Way of
the White Cloud and The Message Beyond Words-
उपलब्ध होंगी बुकशॉप
में।
संगीत- प्रेमियों के लिये शुभ समाचार यह है
कि पांच ईवनिंग मैडिटेशन म्युज़िक की सी डी आने
ही वाली हैं। एक ही सी डी में आपको मिलेगा
नृत्य संगीत, जोक्स और लैट गो म्युज़िक। अब आप
अपनी सांध्य-सभा में ओशो प्रवचन सुन सकेंगे,
संगीत पर नृत्य का आनंद ले सकेंगे और
जा सकेंगे
लैट गो में ।
बुद्धा ग्रोव में आर्चरी की क्लासें प्रारंभ
होने वाली हैं। बाहर की गर्मी से बचने के लिये
ओशो औडिटोरियम के वाताकुलीनित हॉल में ध्यान
करने से बेहतर क्या हो सकता है! रात्रि
में चुआंग्त्से में सजगता के खेल आपको साक्षी
बनाते हैं या फिर पूल के पास बहते पानी की
प्राण ऊर्जा में स्वयं में स्थित होने की भी
अपनी ही मौज है। .
|