‘इस ईमेल को देखने में परेशानी ? यहा क्लिक करें
Max New York Life Insurance Company Limited
 
  ओशो को ऑनलाइन पाएं,
अधिक जानकारी के लिए दिए हुए किसी चिन्ह पर क्लिक करें
Find us on FacebookFollow us on TwitterClick to reach Newsletter archive Click to reach Newsletter archive  Watch Web Videos Visit Osho Library
  FacebookTwitterArchive Photo Tour You TubeLibrary
 
OSHO
इंटरनेशनल न्यूज़लेटर
अप्रैल 2 0 1 1
O
"व्यक्तित्व वह है जो समाज तुम्हें बनाता है और निजता वह है जिससे समाज डरता है।" ओशो
O
मैगज़ीनOमेडिटेशनOमेडिटेशन रिज़ॉर्टOमल्टीवर्सिटीOशॉपOज़ेन टैरो
  ओशो.कॉम O
भीड़ के खिलाफ मैं
भीड़ के खिलाफ मैं
समूहों की सदस्यता और भीड़ की मानसिकता से
सावधान!

ओशो देशना के अनुसार, विकास, अकेला होने से आता है; अत: अपनी निजता बनाये रखने पर आग्रह है।
अगर हमारा विकास एक दूसरे से जुड़ा है और मानवता एक शरीर की भांति है, तो आप सार्वभौमिकता के बजाए निजता पर अधिक जोर क्यों देते हैं?
हां, हम एक दूसरे के हिस्से हैं। केवल मानवता ही एक नहीं, यह अस्तित्व एक है। इस एकता को दो स्तरों पर अनुभव किया जा सकता है: एक गहन बेहोशी में और दूसरा परम होश में। या तो तुम्हें एक पेड़ बनना पड़ेगा; तब तुम अस्तित्व के साथ एक होते हो। या तुमको बुद्ध होना पड़ेगा; तब तुम अस्तित्व के साथ एक होते हो। इन दोनों के बीच तुम अस्तित्व के साथ एक नहीं हो सकते। चेतना व्यक्तिगत है, अचेतना सार्वभौमिक है, परम होश सार्वभौमिक है, चेतना व्यक्तिगत है…।
और पढ़ें »
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
अपना मुंह बंद करो!
अपना मुंह बंद करो!
पिछले सप्ताह आरंभ हुआ तिलोपा सूत्र का दूसरा भाग निरर्थक बातें नहीं करता। उसकी सलाह है, अपना मुंह बद करो!
मुंह वास्तव में बहुत बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वहीं से पहली क्रिया शुरु हुयी; तुम्हारे ओठों ने पहली क्रिया की। मुंह के आसपास की जगह से हर क्रिया की शुरुआत हुयी: तुमने स्वांस अन्दर ली, तुम रोए, तुमने मां का स्तन ढूंढना शुरु किया। और तुम्हारा मुंह हमेशा सतत क्रियाशील रहा।

"जब भी तुम ध्यान के लिए बैठते हो, जब भी तुम मौन होना चाहते हो, पहली बात अपना मुंह पूरी तरह से बन्द करो। अगर तुम मुंह पूरी तरह से बन्द करते हो, तुम्हारी जीभ तुम्हारे मुंह की तालु को छुएगी; दोनों ओंठ पूरी तरह से बन्द होंगे और जीभ तालु को छुएगी। इसको पूरी तरह से बन्द करो — लेकिन यह तब ही हो सकेगा जब तुमसे जो भी मैंने कहा तुम उसका पालन करो, इससे पहले नहीं।
और पढ़ें »
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
जीना बिना भय के
जीना बिना भय के
मैं मेरे आसपास एक कवच महसूस करता हूं जोकि मुझे लोगों के करीब आने से रोकता हैं। मुझे नहीं पता यह कहां से आ रहा है। इसे कैसे पिघला कर दूर करना है?
हर किसी के पास उस तरह का कवच है।

इसके लिए कारण हैं। सबसे पहले, बच्चा बिलकुल असहाय उस दुनिया में पैदा होता है जिसके बारे में वह कुछ नहीं जानता है। स्वभावत:जो अनजान है उसे सामना करने से उसे डर लगता है। वह अभी तक पूर्ण सुरक्षा के उन नौ महीनों को नहीं भूला है, खतरे से खाली, जब कोई समस्या नहीं थी, कोई जिम्मेदारी नहीं, कल के बारे में कोई चिंता नहीं।
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
  ओशो मेडिटेशन रिज़ॉर्ट OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT
OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT
मैं फ्रांस से आई एक फैशन डिज़ाइनर हूं जिसकी अपनी एक छोटी बहुराष्ट्रीय कंपनी थी, जिसमें रीसाइकल्ड (दोबारा नई की गयी) और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री उपयोग की जाती थी। एक अलग तरीके से कार्य और व्यवहार करना सीखने के लिए मैंने कार्य-ध्यान प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। मेरा कार्य, समारोह आयोजन विभाग (ईवेंट डिपार्टमेंट) में है, और मैं इसे बहुत पसंद करती हूं। यह वास्तव में जैसी मैं हूं उसके अनुकूल है, और मुझे इसमें समयानुसार योगदान करना होता है। हमारी अन्तरराष्ट्रीय टीम प्लाज़ा पार्टियों, वैराइटी शोज़, संगीत कार्यक्रमों, ब्रंच आयोजन और सब प्रकार के आयोजनों में सजावट करने का कार्य करती है। यह देखना आश्चर्यजनक है कि कुछ ही घंटों में मिल-जुलकर क्या किया जा सकता है। यह आनंददायक और तनावरहित होकर कार्य करने का तरीका मेरे लिए सचमुच कुछ सीखने जैसा था। मुझे हमेशा पूरी तरह से पूर्व निर्धारित चीजें पसन्द रही हैं। शुरु में मैं लगातार थकी और निराश रहती थी, क्योंकि मैने उम्मीद की थी कि मैं कुछ निर्धारित घंटों के लिए काम करूंगी और मेरे पास ध्यान के लिए भी समय होगा। मेरे कोच ने मुझे अपनी उम्मीदों को छुड़वाने में मदद की, और समझाया कि अगर मैं काम के समय जागरुक रहूं तो वही अपने आप में ध्यान बन जाता है। इससे मेरे कंधों से एक बहुत बड़ा बोझ उतर गया। अब मेरे अंदर इतनी ऊर्जा है कि मैं सारे कामों के अलावा ओशो डायनैमिक मेडिटेशन भी कर सकती हूं। मैं सच में यहां रहने से प्रफुल्लित हुई हूं – मैं जल में मछली की भांति अनुभव करती हूं।।

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
  मल्टीवर्सिटी OSHO MULTIVERSITY
OSHO MULTIVERSITY
अप्रैल 16 को फास्ट ट्रैक टु योरसेल्फ कीजिए और ध्यान का सार तत्व, साक्षी होने की सुनहरी कुंजी खोजिए। दिन का केन्द्र बिन्दु होगा चार अलग-अलग द्वारों – शरीर, इन्द्रियां, विचार, और भावना – का परिचय जिनके द्वारा अपने से और अपनी आंतरिक वास्तविकता से संपर्क होता है। यह आपको यह देखने का अवसर भी देता है कि आपके लिए मल्टीवर्सिटी का कौन सा कार्यक्रम उपयोगी होगा, और आपको ध्यान के समय “साक्षी” बनने में सहायता करेगा। बहुत से प्रश्न, परेशानियां, घाव और वेदनाएं हमारी बहुत शुरुआती जिंदगी से संबन्धित हैं। प्राइमल रिबर्थ – 8 दिवसीय अप्रैल 23-30 में आप पुन: अपने सच्चे स्वरूप की प्राप्ति का मार्ग पा सकते हैं।

5–8 मई को अवेयरनेस इंटेंसिव: हू इज़ इन? को बनाया गया है अपनी सारी ऊर्जा को इस खोज पर केंद्रित करने के लिए कि आप वास्तव में कौन हैं और 7–9 मई को, समझिए, अनुभव कीजिए आपकी इनर स्किल्स फौर वर्क एंड लाइफ। इसके बाद 10–16 मई को, सीखिए उपयोग करना सेल्फ-हिप्नोसिस फौर मेडिटेशन एक महान साधन आपकी दैनिक जीवनचर्या के लिए। और मई 11–13, यात्रा कीजिए शेमैनिक हीलिंग जर्नी में प्रकृति से वापस जुड़ने की और अपनी पुरानी प्रतिक्रिया करने वाली आदतों से मुक्त होने की जो आपको स्वास्थ्यप्रद ऊर्जा प्राप्त नहीं करने देती। अगर आप ओशो बोर्न अगेन प्रक्रिया से प्रेम करते हैं, और अपने इस अनुभव को और अधिक गहन करना चाहते हैं और इसको आयोजित करना सीखना चाहते हैं, 18–23 मई को भाग लीजिए ओशो बोर्न अगेन फैसिलिटेटिंग में।

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
  पुस्तक विमोचन BOOK RELEASE

आप सभी ओशो ज़ेन टैरो प्रशंसकों को मतदान करने के लिये और इसे 2011 About.com/अबायुट.काम रीडर्स च्वाइस अवार्ड विजेता बनाने के लिए धन्यवाद!
 
यह प्रतियोगिता मार्च 8, 2011 को संपन्न हुई और उसमें ओशो ज़ेन टैरो लगातार आगे था ।
OSHO Zen Trot - About.com 2011 Winner
यह पुरस्कार विजेता डेक अब भी
आई फोन्स – आई पैड और एन्ड्रोइड फोन के लिए उपलब्ध है
OSHO Zen Tarot - Download OSHO Zen Tarot iPhone, iPad and Android Application
Click Here to Download OSHO Zen Tarot iPhone Application Click Here to Download OSHO Zen Tarot iPad Application Click Here to Download OSHO Zen Tarot Android Application
.
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
  मल्टीमीडिया स्टोर MULTIMEDIA STORE
Top 5 Audiobooks पिछले महीने की सर्वाधिक लोकप्रिय ऑडियो पुस्तकें
दि स्काय ऑफ कम्प्लीशन
1. रिंगिंग बैल्स इन योर हार्ट
2. दी ग्रान्ड रिबैलियन
3. डोंट नौक, वेट!
4. एगज़िस्टेंस इस सेलिबरेशन
5. शौवरिंग इन्विज़िबिल फ्लावर्स
डाउनलोड करें
O
Top 5 Music Tracks पिछले महीने के सर्वाधिक लोकप्रिय संगीत ट्रैक
बाशोज़ पॉण्ड
1. चुआंग तज़ुज़ ड्रीम
2. बोधीधर्माज़ शू
3. फुटस्टेप्स औफ साइलेंस
4. दी रेन्स हैव हियर्ड मी
5. ड्यूड्रोप्स इन दी मौर्निंग सन
डाउनलोड करें
O
Top 5 eBooks पिछले महीने की सर्वाधिक लोकप्रिय ई बुक्स
दि धम्मपद: दि वे ऑफ दि बुद्ध, वाल्यूम 1
1. अवेयरनेस
2. बीईंग इन लव
3. दी बुक औफ अंडरस्टेंडिंग
4. दी बुक औफ विज़डम
5. डेंजर: ट्रुथ एट वर्क
डाउनलोड करें
O
Top 5 Audio Greetings पिछले महीने के सर्वाधिक लोकप्रिय ऑडियो ग्रीटिंग
Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings
अभी भेजें! अभी भेजें! अभी भेजें! अभी भेजें! अभी भेजें!
Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
2011 GRAMMY NOMINATED - PURE SOUNDS GYUTO MONKS OF TIBET - new earth records
O
nomindnip.com NLP Hypnosis Training with Anekant
O
  माह का ध्यान माह का ध्यान
चिंताग्रस्त हो? जाग जाओ।
चिंताग्रस्त हो? जाग जाओ।
जब तुम चिंता अनुभव करो, बहुत चिंताग्रस्त होओ, तब इस विधि का प्रयोग करो। इसके लिए क्या करना होगा? जब साधारणतः तुम्हें चिंता घेरती है तब तुम क्या करते हो? सामान्यतः क्या करते हो? तुम उसका हल ढूंढते हो; तुम उसके उपाय ढूंढते हो। लेकिन ऐसा करके तुम और भी चिंताग्रस्त हो जाते हो, तुम उपद्रव को बढ़ा लेते हो। क्योंकि विचार से चिंता का समाधान नहीं हो सकता है; विचार के द्वारा उसका विसर्जन नहीं हो सकता है। कारण यह है कि विचार खुद एक तरह की चिंता है। विचार करके तुम चिंता को बढ़ाते हो। विचार के द्वारा तुम उससे बाहर नहीं आ सकते, बल्कि तुम उसके दलदल में और भी धंसते जाओगे। यह विधि कहती है कि चिंता के साथ कुछ मत करो; सिर्फ सजग होओ, बस सावचेत रहो।

और पढ़ें »

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
6-7-8 MAY 2011 ITALY OSHO ZORBA THE BUDDHA FESTIVAL
O
No-Thought for the Day
No-Thought for the Day - Listen Now » Listen Now
O
OSHO Zen Tarot i-pad
O
Distant Energy Healer.com
O
Health, Mind and Body Click to send mail
O
  ओशो वैब टीवी OSHO WEB TV
 वाच ओशो टाक हियर
OSHO WEB TV
ओशो: साइन्स एण्ड दि इनर जर्नी
ओशो: बिहेव एज़ इफ यू आर दि फर्स्ट हियर
ओशो: साइलेन्स ओवर टिबेट -दि म्युज़िक ऑफ ओम
ओशो: डोण्ट यूज़ दिस प्लैनेट लाइक ए वैटिंग रूम
O
  फलित ज्योतिष HOROSCOPE
HOROSCOPE
 
OSHO Guesthouse
अभी बुक करें
O
सदस्यता प्राप्त करें / सदस्यता खारिज करें | संपर्क करें | ऑडियो ग्रीटिंग भेजें | किसी मित्र को भेजें
O
ओशो इंटरनेशनल न्यूज़लेटर, अप्रैल 2011
© 2011 ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन
कॉपीराइट & ट्रेडमार्क जानकारी