Max New York Life Insurance Company Limited
ओशो को ऑनलाइन पाएं,
Find us on Facebook Find us on Facebook Find us on Facebook Follow us on Twitter Follow us on Twitter Click to reach Newsletter archive Click to reach Newsletter archive  Watch Web Videos Visit Osho Library
Osho
Talks
Osho Media Meditation
Resort
Osho
Times
Radio English Radio
Hindi
All about OSHO OSHO Twitter Archive Photo
Tour
OSHO Videos Library
 
OSHO
इंटरनेशनल न्यूज़लेटर
जनवरी 2012
O
"मेरे लिए गंभीरता एक रोग है; और विनोद बुद्धि तुम्हें अधिक मानवीय बनाती है, अधिक विनम्र बनाती है। मेरी दृष्टि में विनोद बुद्धि धार्मिकता का सर्वाधिक आवश्यक हिस्सा है।" ओशो
O
मैगज़ीनOमेडिटेशनOमेडिटेशन रिज़ॉर्टOमल्टीवर्सिटीOशॉपOज़ेन टैरो
  ओशो.कॉम O
मैं अकेलेपन से अत्यधिक पीड़ित हूं।
क्या मैं बच्चे को जन्म दे सकती हूं?
यदि तुम इसे जन्म देने से बच सको तो अच्छा होगा। जब लोग पूछते हैं तब वे मेरे लिए मुश्किल खड़ी करते हैं। अगर मैं मना करता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं तुम्हारी मां बनने की  इच्छा को ठेस पहुंचा रहा हूं।
और पढ़ें »
Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
उपहार
मेरे शरीर का अनुशासन
अगर तुम सुनो और अपने शरीर के प्रति ध्यानपूर्ण हो जाओ, तो तुम इस तरह से अनुशासित होने लगोगे जिसे अनुशासन नहीं कहा जा सकता।  अब शरीर क्रिया वैज्ञानिकों का कहना है कि सोते समय हर किसी के शरीर का सामान्य तापमान दो घंटे के लिए, दो डिग्री गिर जाता है।
और पढ़ें »
Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
अपने लड़ाकू स्वभाव को स्वीकार करो
समस्या अहंकार का टॉनिक है

मैं हमेशा भावों की आंधियों से घिरा रहता हूं। उनसे कैसे निजात पाऊं? मैंने उन्हें साक्षीभाव से देखने की कोशिश की है लेकिन जैसे ही एक भाव विदा होता है, दूसरा आ खड़ा होता है।

अहंकार छोटे-मोटे टीलों से खुश नहीं होता, राजी नहीं होता, उसे पहाड़ चाहिए। अगर दुख भी हो तो भी टीला न हो, गौरीशंकर हो। अगर वह दुखी भी है तो साधारण रूप से दुखी होना नहीं चाहता, वह असाधारण रूप से दुखी होना चाहता है।

Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
  ओशो मेडिटेशन रिज़ॉर्ट OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT
TARO
विभावन
सत्ताईस साल पहले मैं पोर्टलैण्ड, अमेरिका में रहता था। उनचालीस साल की उम्र में मैंने हर अमरीकी का स्वप्न पूरा कर लिया था: परिवार, सफल व्यापार, सुंदर मकान। लेकिन एक रात पूरे चांद की ओर देखकर मैं चिल्लाया, " मैं मृतवत हूं। मेरे भाव मर गए हैं। मेरे पास सब कुछ है और मैं अंदर से खाली हूं।"

एक हफ्ते बाद मैंने पहली ओशो पुस्तक पढ़ी और उसके तुरंत बाद भारत में पुणे आ गया। मेडिटेशन रिज़ॉर्ट के द्वार पर आकर स्वागत कक्ष में मैंने पूछा, "यहां क्या होता है?" उत्तर मिला, "ध्यान।" मेरे अगले शब्द मैं कभी नहीं भूलूंगा, मैंने जोर से पूछा " वह क्या होता है?"
मेरे लिए ओशो इंटरनैशनल मेडिटेशन रिज़ॉर्ट एक प्रयोगशाला है, एक ऐसा स्थान जहां मैं हर साल ध्यान करने और ओशो मल्टीवर्सिटी में कोर्सेस करने और संचालित करने के लिए आता हूं: "फास्ट ट्रैक टु योरसैल्फ" और "इनर स्किल्स फॉर वर्क एंड लाइफ" "फास्ट ट्रैक" एक अनुपम एक दिवसीय कोर्स है जो सहभागियों को अंतर्जगत की चार पगडंडियों का अनुभव देता है: शरीर, मन, भाव और इंद्रियों को देखना। " इनर स्किल्स फॉर वर्क एंड लाइफ" ऐसा कोर्स है जिसे मैं चाहूंगा कि दुनिया में जो भी कामकाज करता है और जिसके रिश्ते-नाते हैं वह आए और इसे अनुभव करे।

हर बार जब मैं मेडिटेशन रिज़ॉर्ट छोड़कर वापिस जाकर मेरे परिवार, मेरे कामकाज में लौटता हूं तो अधिक हल्का, कम गंभीर, अधिक रिलैक्स्ड और केंद्रित होता हूं। यह अहसास कि ऐसी जगह इस पृथ्वी पर है, मेरा पोषण करती है। अब मैं ज्यादा जीवंत अनुभव करता हूं बनिस्बत तब के जब मैं बीस साल का था।

Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
  मल्टीवर्सिटी OSHO MULTIVERSITY
 
Tantra Energy
Tantra Energy
Tantra Energy
Tantra Energy
Tantra Energy
Tantra Energy
Tantra Energy
Tantra Energy
Book early to reserve your space in the Living-In Program.
Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
Living-In Program
OSHO.com
  संपादक की पसंद BOOK RELEASE
 
The Magic of Self-respect
और पढ़ें »
 
गीता दर्शन vol.7

ISBN 978-81-7261-096-8
Size - 7.5" x 8.5"
Hard Back Pages - 452
Price: Rs.  285/-


अर्जुन की मनःस्थिति को ठीक से समझ लें, तो फिर कृष्ण का प्रयास समझ में आ सकता है कि कृष्ण क्या कर रहे हैं। अर्जुन उस दुविधा में खड़ा है, जो प्रत्येक मन की दुविधा है। और जब तक मन रहेगा, दुविधा रहेगी।...

गीता एक बड़ा गहन मनो-मंथन है। एक शब्द में भी कृष्ण कह सकते थे कि मुझे पता है भविष्य। तू युद्ध कर। पर कृष्ण की अनुकंपा यही है कि उत्तर न देकर, अर्जुन के मन को गिराने की वे चेष्टा कर रहे हैं। जहां से संदेह उठते हैं, उस स्रोत को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं; न कि संदेह के ऊपर आस्था और श्रद्धा का एक पत्थर रखकर उसको दबाने की।

अर्जुन को किसी तरह समझा-बुझा देने की कोशिश नहीं है। अर्जुन को रूपांतरित करने की चेष्टा है। अर्जुन नया हो जाए, वह उस जगह पहुंच जाए, जहां मन गिर जाता है। जहां मन गिरता है, वहां संदेह गिर जाता है। क्योंकि कौन करेगा संदेह? जहां मन गिरता है, वहां भविष्य गिर जाता है, क्योंकि कौन सोचेगा भविष्य? मन के गिरते ही वर्तमान के अतिरिक्त और कोई अस्तित्व नहीं है। मन के गिरते ही व्यक्ति कर्म करता है, लेकिन कर्ता नहीं होता है। क्योंकि वहां कोई अहंकार नहीं बचता पीछे, जो कहे, मैं। मन ही कहता है, मैं। ओशो

इस पुस्तक में गीता के चौदहवें, पंद्रहवें व सोलहवें अध्याय—गुणत्रय-विभाग-योग, पुरुषोत्तम योग व दैव-असुर-संपद-विभाग-योग—तथा विविध प्रश्नों व विषयों पर चर्चा है।


पुस्तक के कुछ मुख्य विषय-बिंदु:
सिद्धि का अर्थ
जीवन के तीन मौलिक तत्व
रूपांतरण का सूत्र
दैवी व आसुरी जीवन का भेद
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
 
The Magic of Self-respect
और पढ़ें »
 
क्या मनुष्य एक यन्त्र हैं?

ISBN 978-81-7261-261-0
Size - 5.5" x 8.5"
Paper Back Pages - 100
Price:  Rs.  80/-

मनुष्य एक यंत्र है, क्योंकि सोया हुआ है। और जो सोया हुआ है और यंत्र है, वह मृत है। उसे जीवन का केवल आभास है, कोई अनुभव नहीं है। और इस सोए हुए होने में वह जो भी करेगा—चाहे वह धन इकट्ठा करे, चाहे वह धर्म इकट्ठा करे, चाहे वह दुकान चलाए और चाहे वह मंदिर, और चाहे वह यश कमाए और चाहे त्याग करे, इस सोई हुई स्थिति में जो भी किया जाएगा, वह मृत्यु के अलावा और कहीं नहीं ले जा सकता है। ओशो

पुस्तक के कुछ मुख्य विषय-बिंदु:
क्या आप अपने विचारों के मालिक हैं?
वे कौन सी परतंत्रताएं हैं जो मनुष्य के जीवन को सब ओर से घेरे हुए रहती हैं?
क्या है भय का मनोविज्ञान?
जाग्रत चित्त सत्य की और स्वयं की खोज का द्वार है
जागरूकता क्या है?
   

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
 
OSHO Multiversity Presents
Path of Love
OSHO.com
  मासिक ध्यान मासिक ध्यान
अपनी श्वास का स्मरण रखें
श्रवण
अगर तुम अपनी सांस पर काबू पा सको तो अपनी भावनाओं पर काबू पा सकोगे। अवचेतन सांस की लय को बदलता रहता है, अत: अगर तुम इस लय के प्रति और उसमें होने वाले सतत बदलाव के बारे में होश से भर जाओगे तो तुम अपनी अवचेतन जड़ों के बारे में, अवचेतन की गतिविधि के बारे में सजग हो जाओगे।"
और पढ़ें »
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
O
OSHO Discover the Buddha
O
  फलित ज्योतिष HOROSCOPE
HOROSCOPE
OSHO Guesthouse
अभी बुक करें
O
No–Thought for the Day
No-Thought for the Day - Listen Now »Listen Now
O
OSHO ZEN TAROT - iPhone
OSHO.com
  ओशो वैब टीवीOSHO WEB TV
 वाच ओशो टाक हियर
ओशो वैब टीवी
बिहैव एज़ इफ यू आर दि फर्स्ट हियर
साइलेन्स ओवर तिबेट - दि म्युज़िक ऑफ ओम
डोण्ट यूज़ दिस प्लैनेट लाइक ए वैटिंग रूम
सेलिंग ब्लिस
OSHO.com
O
सदस्यता प्राप्त करें / सदस्यता खारिज करें | संपर्क करें | ऑडियो ग्रीटिंग भेजें | किसी मित्र को भेजें
O
ओशो इंटरनेशनल न्यूज़लेटर, जनवरी 2012
© 2012 ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन
कॉपीराइट & ट्रेडमार्क जानकारी