Quantcast
Max New York Life Insurance Company Limited
 
  ओशो को ऑनलाइन पाएं,
अधिक जानकारी के लिए दिए हुए किसी चिन्ह पर क्लिक करें
Click to reach Newsletter archive Follow us on Twitter Find us on Facebook  Watch Web Videos Visit Osho Library
    Archive Twitter Facebook You Tube Library
 
OSHO
इंटरनेशनल न्यूज़लेटर
नवम्बर 2 0 1 0
OSHO.com
"सभी प्रतिक्रिया अचेतन होती है। अगर तुम सचेत होते हो तो तुम कभी प्रतिक्रिया नहीं करते, तुम क्रिया करते हो। क्रिया जागरूकता है, प्रतिक्रिया मूर्च्छा है।" ओशो
OSHO.com
मैगज़ीन OSHO.com मेडिटेशन OSHO.com मेडिटेशन रिज़ॉर्ट OSHO.com मल्टीवर्सिटी OSHO.com शॉप OSHO.com ज़ेन टैरो
  ओशो.कॉम OSHO.com
मृत्यु
मृत्यु
"ध्यान करो, क्योंकि यह क्षण तुम्हारे लिए महत्व का होगा। जब कोई मरता है, कोई जिससे तुम गहराई से सम्बंधित रहे हो, कोई जिसके तुम बहुत निकट रहे हो, कोई जिसके साथ तुम सुखी और दुखी रहे हो, उदास और क्रोधित, कोई जिसके साथ तुमने जीवन की समस्त ऋतुएं जानी हैं और कोई जो एक प्रकार से तुम्हारा अंग बन गया है और तुम उसका अंग बन गए हो; जब ऐसा कोई मरता है, यह मात्र एक बाहर की मृत्यु नहीं है, यह एक मृत्यु है जो भीतर भी घटती है।…"

और पढ़ें »
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
ध्यानी का स्वास्थ्य के चार स्तंभ
स्वास्थ्य के चार स्तंभ
स्वास्थ्य केवल एक शारीरिक घटना नहीं है। वह उसके आयामों का केवल एक ही आयाम है, और सबसे सतही आयाम क्योंकि मूल रूप से शरीर मरने ही वाला है-- स्वस्थ हो या अस्वस्थ, यह क्षणिक है।

और पढ़ें »
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
लोभ
लोभ
लोभ कहां से आता है? क्या उससे छुटकारे के लिए आप मुझे कुछ उपकरण दे सकते हैं?
लोभ की प्रकृति को समझना ही पर्याप्त है। तुम्हें उससे छुटकारे के लिए और कुछ करने की आवश्यकता नहीं है; समझ ही सारे उलझाव को सरल कर देगी।

मनुष्य परिपूर्ण है यदि वह अस्तित्व के साथ तारतम्य में है; यदि वह अस्तित्व के साथ तारतम्य में नहीं है तो वह रिक्त है, पूर्णतया रिक्त। और उस खालीपन से लोभ आता है।
इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
Osho Winter Festival
OSHO.com
 
  ओशो मेडिटेशन रिज़ॉर्ट OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT
OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT OSHO INTERNATIONAL MEDITATION RESORT
मैं चेन्नाई का एक बिज़नैस सलाहगार हूं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को मशवरा देता हूं। पिछले कुछ सालों से मैं यू ट्यूब पर ओशो के प्रवचन सुन रहा था। मैंने जब पहली बार उन्हें देखा तो मुझे लगा यह व्यक्ति आश्चर्य जनक है, इतने विवादास्पद विषयों पर कितनी निर्भीकता से बोलता है। मैंने दोस्तों के द्वारा पुणे के ओशो मेडोटैशन रिज़ॉर्ट के बारे में सुना था सो उत्सुकतावश मैं पुणे आया। ध्यान के बारे में मुझे कुछ पता नहीं था लेकिन जैसे ही मैं ध्यान करने लगा मैंने महसूस किया कि यहां मुझे मेरा केंद्र मिल सकता है। फिर मैं आवासीय कार्यक्रम में शामिल हुआ और मुझे दिखाई दिया कि मैं बगैर तनाव के काम करना कितना आसान है।

मल्टीवर्सिटी का कोर्स इनर स्किल्स फॉर वर्क एण्ड लाइफ एक मील का पत्थर साबित हुआ। बाहर जो सॉफ्ट स्किल्स सिखाए जाते हैं उनसे यह बिलकुल अलग है क्योंकि यह ध्यान पर आधारित है। अब मैं जोखिम ले सकता हूं और होश पूर्वक काम कर सकता हूं।

सभी कंपनियां स्वॉट एनेलिसिस इस्तेमाल करती हैं। स्वॉट चार अंग्रेज़ी अक्षरों से बना है: शक्ति(स्ट्रेन्ग्थ), कमजोरी (वीकनैस), अवसर (ऑपॉर्चुनिटीज़) और चुनौती (थ्रैट्स)। यहां पर यह विश्लेषण मैंने अपने लिए किया, और मैंने पाया कि मेरी शक्ति बढ़ रही है, कमजोरियां (जैसे क्रोधित होना, निर्णय न लेना, सही समय सही काम न करना) घट रही हैं, अवसर अधिक मिल रहे हैं, और अब मुझे चुनौतियों का सामना करना सरल मालूम होता है। मैंने यहां सीखा है कि जब मैं सकारात्मक और खुला होता हूं तो अस्तित्व मेरी मदद करता है।

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This

OSHO.com
 
  मल्टीवर्सिटी OSHO MULTIVERSITY
 
OSHO MULTIVERSITY
नवंबर 16 -18 पर बहुतायत को हां करना सीखिए येस टु अबण्डन्स कोर्स में। क्या आपने कभी कुछ नया करने की, जैसे जोखिम लेने की कोशिश की लेकिन नहीं कर सके और चाहते थे कि काश कर सकें? चिंता न करें, अब आप कर सकते हैं! करेज दि जॉय ऑफ रिस्किंग कोर्स में:26-28 नवंबर।

अवेयरनेस इन्टेन्सिव: सतोरी 2- 9 दिसंबर: साक्षी चेतना की एक एकाग्र-चित्त, गहन खोज जागरूकता की एक झलक पाने के लिए। दिसंबर 4-6 एनएलपी: लाइफ मैनेजमेंट एण्ड ट्रान्स्फॉर्मेशन-इन्ट्रोडक्टरी इंटेन्सिव में आप जो भी करते हैं उसमें प्रभावशाली होने के लिए कुछ उपकरण पाइए। और दिसंबर 9-11 को इंट्युटिव टैरो में अपने अंतर्ज्ञान का विकास करना सीखें। दिसंबर14-16 तक सैल्फ हिप्नोसिस फॉर मेडिटेशन में अपने दैनिक जीवन के लिए एक महान उपकरण की तरह सम्मोहन का उपयोग करना सीखें।

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
  पुस्तक विमोचन BOOK RELEASE
 
Shiv Sutra
और पढ़ें »
 
शिव-सूत्र

ISBN 81-7261-053-X
ISBN 978-81-7261-053-1
Paper Back
Size : - 6.5" x 8.5"
Pages - 244
Hard Back
Price - Rs.180/-

इस पुस्तक से:
अपनी तरफ देखो—न तो पीछे, न आगे। कोई तुम्हारा नहीं है। कोई बेटा तुम्हें नहीं भर सकेगा। कोई संबंध तुम्हारी आत्मा नहीं बन सकता। तुम्हारे अतिरिक्त तुम्हारा कोई मित्र नहीं है।

जैसे कि आग को तुम उकसाते हो—राख जम जाती है, तुम उकसा देते हो; राख झड़ जाती है, अंगारे झलकने लगते हैं। ऐसी तुम्हें कोई प्रक्रिया चाहिए, जिससे राख तुम्हारी झड़े और अंगारा चमके; क्योंकि उसी चमक में तुम पहचानोगे कि तुम चैतन्य हो। और जितने तुम चैतन्य हो, उतने ही तुम आत्मवान हो।

तुम्हारी महत यात्रा में, जीवन की खोज में, सत्य के मंदिर तक पहुंचने में—ध्यान बीज है। ध्यान क्या है?—जिसका इतना मूल्य है; जो कि खिल जाएगा तो तुम परमात्मा हो जाओगे; जो सड़ जाएगा तो तुम नारकीय जीवन व्यतीत करोगे। ध्यान क्या है? ध्यान है निर्विचार चैतन्य की अवस्था, जहां होश तो पूरा हो और विचार बिलकुल न हों।

ओशो

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
 
Sadhana Path
और पढ़ें »
 
साधना पथ

ISBN 81-7261-051-3
ISBN 978- 81-7261-051-7
Size : - 6.5" x 8.5"
Pages - 388
Hard Back
Price - Rs.230/-


यह पुस्तक ओशो की तीन अदभुत कृतियों का संकलन है—साधना पथ, अंतर्यात्रा व प्रभु की पगडंडियां।

‘साधना पथ’ में ओशो के वे प्रवचन व ध्यान-निर्देश समाहित हैं जो उन्होंने पहला साधना-शिविर संचालित करते हुए दिए थे। इन प्रवचनों में ओशो ध्यान की भूमिका व पूर्व तैयारी को समझाते हुए हमें मार्ग की कठिनाइयों से अवगत भी कराते हैं और उनका निवारण भी करते हैं।

‘अंतर्यात्रा’ में ओशो हमें ध्यान के मार्ग पर तय होने वाली यात्रा पर लिए चलते हैं—शरीर से मस्तिष्क, मस्तिष्क से हृदय, हृदय से नाभि, और अंततः शून्य में।

‘प्रभु की पगडंडियां’ में ओशो हमारे भीतर छिपे चार गुप्त द्वारों—करुणा, मैत्री, मुदिता, और उपेक्षा—से हमें परिचित करवाते हैं और उन्हें खोलने की कुंजियां हमें देते हैं।

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
   
OSHO.com
  मल्टीमीडिया स्टोर MULTIMEDIA STORE
Top 5 Audiobooks पिछले महीने के सर्वाधिक लोकप्रिय ऑडियो पुस्तकें
हिअर इट इज़
1. हिअर इट इज़
2. कम एंड गैट इट!
3. साइलेंस इज़ द राइट
4. टू वेट, टू वेट फॉर नथिंग
5. द लेस यू आर, द मोर यू आर
डाउनलोड करें
OSHO.com
Top 5 Music Tracks पिछले महीने के सर्वाधिक लोकप्रिय संगीत ट्रैक
The Laughing Drums
1. बर्ड्स बीट
2. टैन्को स्विंग
3. रिदम ऑफ लाइफ
4. टाइमफून
5. ईवन ए बुद्धा
डाउनलोड करें
OSHO.com
Top 5 eBooks पिछले महीने के सर्वाधिक लोकप्रिय ई बुक्स
हिडेन मिस्ट्रीज़
1. हिडेन मिस्ट्रीज़
2. द आर्ट ऑफ डाइंग
3. फ्रॉम सेक्स टू सुपरकॉन्शसनैस
4. डाईमैन्शंस बियोंड द नोन
5. ए कप ऑफ टी
डाउनलोड करें
OSHO.com
Top 5 Audio Greetings पिछले महीने के सर्वाधिक लोकप्रिय ऑडियो ग्रीटिंग
Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings Top 5 Audio Greetings
अभी भेजें! अभी भेजें! अभी भेजें! अभी भेजें! अभी भेजें!
Share It: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
Celebration of Deuter - New Earth Record
 
  माह का ध्यान MONTHLY MEDITATION
चेतना ही प्रत्येक प्राणी के रूप में है, अन्य कुछ भी नहीं है।
चेतना ही प्रत्येक प्राणी के रूप में है, अन्य कुछ भी नहीं है।
यदि तुम अपने शरीर में प्रवेश करो तो वहां भी ये तीन पर्तें हैं। केवल सतह पर तुम्हारा शरीर है। शरीर भौतिक दिखाई पड़ता है, पर उसके भीतर प्राण की, जीवंत ऊर्जा की धाराएं बहती हैं। उस जीवंत ऊर्जा के बिना तुम्हारा शरीर बस एक लाश रह जाएगा। इसके भीतर कुछ बह रहा है, उसके कारण ही यह जीवित है। वही ऊर्जा है। लेकिन गहरे और गहरे में तुम द्रष्टा हो, साक्षी हो। तुम अपने शरीर और ऊर्जा दोनों को देख सकते हो। वह द्रष्टा ही तुम्हारी चेतना है।

और पढ़ें »

इसे बांटें: Facebook Digg Del.icio.us Google Mixx Windows Live Tweet This
OSHO.com
iPhone Android applications
OSHO.com
Thearapists
OSHO.com
Natural Health Seminars
OSHO.com
No-Thought for the Day
No-Thought for the Day - Listen Now » Listen Now
OSHO.com
Health, Mind and Body
Available for free on Amazon and B&N for a limited time. Look for the book in Apple iBook Shop too.
OSHO.com
Distant Energy Healer.com
OSHO.com
  वैब टी वी OSHO WEB TV
 ओशो के प्रवचन यहां देखें
OSHO WEB TV
द ऑथर टॉम रोबिंस एबाउट द मिस्टिक ओशो
यौर मोरालीटी इज़ नॉट रिअल
मेडीटेशंस फॉर कन्टेम्पररी पीपल
एनीबडी हू गिव्ज़ यू ए बिलीफ सिस्टम इज़ यौर एनिमी
OSHO.com
  फलित ज्योतिष HOROSCOPE
HOROSCOPE
 
OSHO Guesthouse
Book Now
OSHO.com
OSHO.com
सदस्यता प्राप्त करें / सदस्यता खारिज करें | संपर्क करें | ऑडियो ग्रीटिंग भेजें | किसी मित्र को भेजें
OSHO.com
ओशो इंटरनेशनल न्यूज़लेटर, नवम्बर 2010
© 2010 ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन
कॉपीराइट & ट्रेडमार्क जानकारी